Breaking News

अंबिकापुर@दुर्गा पूजा महोत्सव में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Share

अंबिकापुर,24 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। दुर्गा पूजा महोत्सव के उपलक्ष्य में अनोखी सोच संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति और पारंपरिक शिल्प को प्रोत्साहित करना तथा कलाकारों को अपनी सृजनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिता में कुल 60 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें जूनियर वर्ग में 35 एवं सीनियर वर्ग में 25 प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशक्ति से रंगों का अद्भुत संगम करते हुए पारंपरिक, आधुनिक एवं विषय आधारित रंगोलियां बनाई। प्रतिभागियों की रंगोलियां न केवल देखने में आकर्षक थीं, बल्कि उनमें सामाजिक संदेश भी झलक रहा था, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा रंग संयोजन, डिजाइन, रचनात्मकता और समग्र प्रस्तुति के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल में वर्षा उपगड़े, मीरा साहू, दीक्षा अग्रवाल एवं रणविजय सिंह शामिल थे। संस्था के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 2 नवंबर को फिनाले कार्यक्रम के दौरान की जाएगी, जहां उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply