Breaking News

कोरिया@सांसद से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा मांग पत्र भी सौंपा

Share


कोरिया,24 सितंबर 2025 (घटती-घटना)। कांग्रेस नेता अनित दुबे एवं पंच संघ के अध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी व लव प्रताप सिंह ने कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत से मुलाकात कर विभिन्न मांगों का पत्र सौंपा, अनित दुबे ने सांसद को क्षेत्र की स्थितियों व पार्टी की गतिविधियों से अवगत कराया,साथ ही क्षेत्र कई समस्याओं को भी सांसद से अवगत कराया जिस पर सांसद ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं का निराकरण कराया। सांसद कोरबा ने सोनहत क्षेत्र में संचालित विकासकार्यो की जानकारी ली साथ ही पूर्व में सांसद निधि से स्वीकृत कार्यों की भी जानकारी ली, अनित दुबे ने क्षेत्र में किसानों की समस्या बिजली पानी की समस्याओं के मद्दे नजर कई समस्याओं से अवगत कराया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply