Breaking News

अंबिकापुर@दुर्गा पूजा महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

Share


50 प्रतिभागियों ने लिया भाग

अंबिकापुर,23 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। समाज सेवी संस्था अनोखी सोच द्वारा भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष आयोजन का दसवां वर्ष है, जिसे और भी विशेष बनाने हेतु विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई है। इसी क्रम में सोमवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शहर भर से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपरा और कला को प्रोत्साहित करना तथा प्रतिभागियों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम में कुल 50 प्रतिभागियों ने जूनियर और सीनियर वर्ग में भाग लिया। सभी ने पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइनों के माध्यम से मेहंदी कला की विविधता और सुंदरता को प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन रचनात्मकता, सौंदर्य, सजावट और साफ-सुथरे प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल में संध्या सिंह, अल्का अरुण मिश्रा, शालु अग्रवाल, पूनम शुक्ला, श्वेता सिंह बघेल एवं कृति अग्रवाल शामिल रहीं। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार और इनामी राशि कार्यक्रम के फिनाले में सम्मानित कर प्रदान की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में अनोखी सोच संस्था के अध्यक्ष प्रकाश साहू सहित सभी सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply