Breaking News

अंबिकापुर@रकम दुगनी करने के नाम पर निवेशकों से धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,23 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। शुभ साईं डीकोन इंडिया लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा निवेशकों से रकम दुगनी करने का झांसा देकर धोखाधड़ी किए जाने के मामले में फरार आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। अंबिकापुर के मानिकप्रकाशपुर निवासी सियाराम एक्का को जानकारी मिली कि शुभ साईं डीकोन इंडिया लिमिटेड में पैसे निवेश करने पर 6 वर्षों में रकम दुगनी हो जाएगी। इसके बाद उन्होंने पीजी कॉलेज के सामने, मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित कंपनी के कार्यालय में जाकर संपर्क किया, जहां जमुना चौहान, ओमप्रकाश घीवर और प्रकाश मणी ने कंपनी की योजनाओं की जानकारी दी। सियाराम ने कंपनी में 1000 रुपये मासिक के हिसाब से 13 किश्तों में कुल 13 हजार रुपये जमा किए। साथ ही वह कंपनी का एजेंट भी बन गया और अपने परिचितों से भी निवेश करवाया। लेकिन जून 2015 में जब वह पैसा जमा करने कंपनी के कार्यालय पहुंचा, तो वहां ताला लटका मिला। कंपनी के सभी पदाधिकारियों के मोबाइल बंद मिले और कार्यालय खाली मिला। प्रार्थी की शिकायत पर थाना गांधीनगर में धारा 420, 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया था।
पुलिस ने पहले ही इस मामले में ओमप्रकाश घीवर, धीरेन्द्र देवांगन, पूर्णेन्द देवांगन, सीमा देवांगन और जमुना चौहान को गिरफ्तार कर जेल दाखलि कर दिया है। वहीं प्रकाश मणी साहू पिता परदेशी राम साहू चौहान उम्र 42 वर्ष निवासी पहंदा थाना रानीतराई जिला दुर्ग लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply