Breaking News

अंबिकापुर@छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025ःसंभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

Share

अंबिकापुर,23 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में संभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा तथा राज्य युवा आयोग छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज थे। उन्होंने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा विधायक महोदय का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं ने दी कविताओं की प्रस्तुति कार्यक्रम में सरगुजा संभाग से आए छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ संगोष्ठी की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, इतिहास और गौरवमयी परंपराओं को शब्दों में अभिव्यक्त किया। मुख्य अतिथि श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना को 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इन 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य,कृषि, उद्योग और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
यह केवल एक उत्सव ही नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान,गौरव और समृद्ध परंपराओं को नए सिरे से याद करने और संजोने का अवसर है। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की प्रथम नागरिक श्रीमती मंजूषा भगत,राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, श्री भारत सिंह सिसोदिया, सभापति श्री हरमंदिर सिंह, पूर्व पार्षद श्री प्रेमानंद तिग्गा, श्री जन्जय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विद्यार्थीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply