राजपुर में रेत लोड ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर,बाल बाल बचा चालक,पैर में आई मामूली चोट
-सुदामा राजवाड़े-
राजपुर,23 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर के कोसा फॉर्म मार्ग पर रेत लोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, बाइक सवार बाल-बाल बचा जान जाने से। प्रत्येकदर्शियों के जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को लगभग एक बजे कोसा फॉर्म मार्ग पर एक रेत लोड ट्रैक्टर एवं बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे ट्रैक्टर बाइक सवार को रौंदते हुए निकल गई, ऊपर वाले की कृपा से बाइक सवार की जान जाते जाते बची।
जानकारों का यह भी कहना है
जानकारों का मानना है बलरामपुर जिला अंतराज्यीय राज्यों जिला से लगे होने के कारण दिनों दिन रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं। इस तरह की दुर्घटनाएं होना आम हो गई है, जानकार पक्के तौर पर कहते हैं कि जिले के खनिज विभाग में बैठे विभागीय आला अधिकारी का खुला संरक्षण प्राप्त है, इस लिए ट्रैक्टर जैसे वाहनों पर रेत गिट्टी की बेधड़क ढुलाई होती है। साथ ही बताया गया अमूमन ट्रेक्टर कृषि कार्य के उपयोग में लाई जाती है। लेकिन आय दिन ट्रेक्टर में रेत,गिट्टी ढुलाई में उपयोग के लिए देखने को मिलता है। इससे साफ जाहिर होता है, विभागीय अधिकारी की सरपरस्ती में अवैध रूप से उत्खनन एवं ओवर लोड वाहनों पर इक्का दुक्क कारवाही कर अपना पल्ला झाड़ लेना ही मुनासिब समझती है।
आखिर क्यों ओवर लोड वाहनों पर सख्ती नहीं दिखाई जाती?
उपस्थिति ग्रामीणों ने इस तरह की घटनाओं के बारे में मुखरता से बताया। ग्रामीणों के द्वारा मुखरता से बताया बताया कि आय दिन देखने को मिल जाएगा रेत एवं ओवरलोड ट्रैक्टर और हाइवा दिन-रात मुख्य मार्गों से गुजरते रहते हैं। जिनके चलते दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही और रेत माफियाओं की मिली भगत का खामियाजा अब आम जनता भुगत रही है।
एक जानकार ने कहा कि अवैध रेत की ढुलाई
अवैध रेत का कारोबार ऐसे समय में रही है,जब पूरे राज्य में 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से रेत उत्खनन और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। बावजूद इसके राजपुर में बड़े पैमाने पर रेत की निकासी और परिवहन खुलेआम जारी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।
राजपुर एसडीएम देवेन्द्र प्रधान से उनके मोबाईल नंबर पर संपर्क कर इस दुर्घटना एवं अवैध रेत ढुलाई के ऊपर कार्यवाही के बारे में जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा बताया गया आज मैं, बलरामपुर टी एल मीटिंग में शामिल हूं, पता करके बताता हूं।
राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह से उनके मोबाईल नंबर पर संपर्क कर जानकारी चाही तो उनके द्वारा बताया गया एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी बाइक एवं ट्रेक्टर चालको से वाहनों के कागजात लेकर आने को कहा गया है, यदि किसी तरह की अनियमता पाया जाता है तो विधि संबंधित कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur