Breaking News

अंबिकापुर@हाथी 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरा काफी मशक्कत के बाद निकाला गया

Share

अंबिकापुर,22 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। सीतापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सरगा गांव में सोमवार तडके एक हाथी कुआं बनाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गया। यह घटना उस समय हुई जब हाथी रविवार रात जंगल से भटक कर गांव में पहुंचा और सुबह करीब 4 बजे एक घर के पास से गुजरते समय वह करीब 25 फीट गहरे कीचडय़ुक्त गड्ढे में गिर गया। हाथी के गड्ढे में गिरने के बाद उसकी चिंघाड़ सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई। जैसे ही लोगों को जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीतापुर फॉरेस्ट एसडीओ सपना मुखर्जी, रेंजर विजय तिवारी और अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से गड्ढे के किनारे से स्लोप बनवाकर रास्ता तैयार किया, ताकि हाथी स्वयं बाहर निकल सके। काफी मशक्कत के बाद हाथी धीरे-धीरे स्लोप से ऊपर चढ़ा और पास के खेतों से होते हुए जंगल की ओर लौट गया। वन विभाग ने बताया कि यह हाथी सीतापुर और मैनपाट वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे 12 हाथियों के दल का हिस्सा था, जो हाल ही में आसपास के इलाकों में सक्रिय हैं। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और हाथियों से दूरी बनाए रखें। हाथियों की बढ़ती आमद को देखते हुए वन विभाग ने इलाके में मुनादी करवा कर लोगों को जागरूक किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply