Breaking News

तातापानी@तातापानी चौकी पुलिस के हत्थे चढ़ा आदतन चोर

Share

तातापानी,20 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। जानकारी के अनुसार बलरामपुर रा.गंज.जिले के ताता पानी पुलिस ने आदतन चोर आरोपी अभिषेक पन्ना उर्फ गुटखा पिता शिवनाथ पन्ना, निवासी ग्राम ताता पानी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के अंदर। प्रार्थी अक्षय कुमार गुप्ता, निवासी ग्राम सारंगपुर चौकी तातापानी के द्वारा चौकी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम तातापानी दामोदरपुर में थनगांव रोड में मेरा ओम मोबाईल दुकान है, जिसमें मोबाईल मरमम्त एवं मोबाईल बिक्री का काम करता हूँ। दिनांक 13.09.2025 को शाम 07ः00 बजे दुकान बंद करके मैं घर चला गया था। मेरे द्वारा दिनांक 14.09.2025 को 10ः00 बजे दुकान खोल कर देखा तो दुकान का सीट उखड़ा था। दुकान का समान चेक करने पर 02 नग मोबाईल एवं काउंटर में रखा करीब 500रू नगद नहीं था। किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले जाया गया था, मेरे द्वारा दुकान में बगल में लगे सीसीटीवी में देखा एक अज्ञात चोर चोरी कर रहा है। जिसका पता साजी कर रहा था तभी पता चला कि ग्राम तातापानी का अभिषेक पन्ना उर्फ गुटखा पिता शिव नाथ पन्ना दुकान में रात में खुस कर चोरी किया है। इस संबंध में आवेदन पत्र पेश कर रहा हू। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर तातापानी पुलिस चौकी में पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 160/2025 धारा 305(क) 331(4) कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने विवेचना दौरान संदिग्ध आरोपी अभिषेक पन्ना उर्फ गुटखा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किया गया माल मशरूका आरोपी से बरामद किया गया। समाचार लिखे जाने तक तक आदतन चोर आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत नही किया गया है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply