Breaking News

लखनपुर@पीएम श्री आत्मानंद स्कूल में छात्राओं को मिली निशुल्क सरस्वती साइकिल

Share


कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वितरण,बालिकाओं के सम्मान और स्वावलंबन पर दिया जोर


लखनपुर,20 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। मंत्री राजेश अग्रवाल ने पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में 53 छात्राओं को निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरित किया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में 53 छात्राओं को निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरित की। अपने उद्बोधन में मंत्री अग्रवाल ने कहा कि इस विद्यालय से जुड़े अधिकांश अतिथि स्वयं भी कभी न कभी इसी स्कूल के छात्र रह चुके हैं और आज सभी मिलकर इसे और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही समाज और क्षेत्र का विकास संभव है छात्र-छात्राओं से मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मोबाइल का उपयोग केवल आवश्यकता पड़ने पर ही करना चाहिए।
उन्होंने बच्चों को संस्कारी, अनुशासित और गुणवान बनने की सीख दी तथा स्वरोजगार को अपनाने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी सिर्फ नौकरी पर निर्भर न रहकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र जायसवाल ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और साइकिल वितरण को बालिकाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने संस्कृत स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, राजेंद्र जायसवाल, रवि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, शनि बंसल, सचिन बंसल, यतेंद्र पाण्डेय, प्राचार्य ऋषि पाण्डे, श्रवण साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply