Breaking News

एमसीबी@ग्राम पंचायत लालपुर में स्वच्छता पखवाड़ा एवं पोषण माह का संयुक्त आयोजन

Share


एमसीबी,20 सितंबर 2025 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत लालपुर में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान,स्वच्छता शपथ, नशामुक्त भारत, स्वच्छता रैली एवं पोषण माह का संयुक्त आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर डी राहुल वेंकट के निर्देशन तथा जिला पंचायत ष्टश्वह्र अंकिता सोम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती उर्मिला, जनपद सदस्य श्रीमती कविता, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती शिल्पा अग्रवाल, स्वच्छता समन्वयक श्रीमती प्रभा पयासी, सचिव श्री भुवनेश्वर कुमार पैकरा, शिक्षकगण, स्वच्छता ग्राही, कार्यकर्ता, हितग्राही एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों को पोषण माह एवं स्वच्छता पखवाड़ा के महत्व की जानकारी दी गई। इसके उपरांत सभी को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण पोषण एवं स्वच्छता रैली के साथ हुआ, जिसमें ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल हुए और जनजागरूकता का संदेश दिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply