सूरजपुर/भैयाथान,18 सितंबर 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के भैयाथान से लगे पसला गांव में हाइड्रो पावर प्लांट बिजली उत्पादन के लिए स्थापित की जा रही है जिसका कार्य पिछले कई सालों से हो रहा है यह पावर प्लांट रेण की तट पर बनाया जा रहा है पर हाइड्रो पावर प्लांट प्रबंधन की लापरवाही की वजह से इस बार हो रही बारिश ने बांध को भर दिया और तीन गांव इस पानी के चपेट में आ गए, 100 एकड़ से अधिक भूमि में लेगी फसल बर्बाद हो गई, वहीं 60 से अधिक किसान बुरी तरह से प्रभावित हो गए थे,अब किसानों की फसल बर्बादी का मुआवजा मिले इसके लिए जनपद सदस्य अभय प्रताप सिंह ने कृषि मंत्री को पत्र लिखा था और प्रयास किया था कि किसानों को उनके बर्बाद हुई फसल का मुआवजा मिल सके, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह किसानों की आवाज़ बन कर हाइड्रो पॉवर प्लांट से किसान हीत में में लड़ाई लड़े और किसानो को मुआवजा दिलाया, किसानों के फसल चौपट होने के महीनों बाद आधे किसानों को मुआवजा मिला और जल्द बाक¸ी के किसान को भी मिलेगा मुआवज़ा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों के हक¸ में आगे भी लड़ाई जारी रहेगी, किसानों से हाइड्रो पॉवर प्लांट ने लिया सपथपत्र क्रमिक प्रबंधक संतोष सिंह का टूटा घमंड अंग्रेज़ी हुकूमत की तरह सोच रखते हैं जनपद सदस्य अभय प्रताप सिंह ने कहा हम हाइड्रो पॉवर प्लांट के मालिक कमल साड़ा जी का आभार व्यक्त करते हैं और आगे जब भी ग़लत नीति में हाइड्रो पॉवर प्लांट चलेगा हम विरोध करेंगे।
ज्ञात हो की बीते महीने में क्षेत्र में लगातार हुई तेज बारिश से रेण नदी में विद्युत उत्पादन हेतु स्थापित छत्तीसगढ़ हाइड्रो पावर प्लांट के कारण नदी के आस पास स्थित किसानों की भूमि जलमग्न हो गई थी जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ था जिसे लेकर अब मुआवजे की मांग हो रही थी, इसी क्रम में पूर्व सभापति अभय प्रताप सिंह ने छत्तीसगढ़ हाइड्रो पावर प्लांट के प्रबंधक को पत्र के माध्यम से किसानों के हुए नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग की थी। उन्होंने पत्र में बताया है कि सत्य नगर, पासल, भैयाथान, हर्रापारा के किसानों की रोपाई के लिए किए गए धान का थहरा पानी में डूबने से पूर्णतः बर्बाद हो गया है, वहीं कुछ किसानों के रोपाई के लिए तैयार किया गया धान की नर्सरी बह गया है। पूर्व सभापति श्री सिंह ने बताया है कि लगभग दो दर्जन किसान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है तथा सैकड़ों किसानों की फसल आंशिक रूप से बर्बाद हुई है उन्होंने छत्तीसगढ़ हाइड्रो पावर प्लांट के महाप्रबंधक को पत्र के साथ नुकसान हुए आंकलन का ग्राम पंचायत पटवारी का संयुक्त प्रतिवेदन भी संलग्न कर भेजा है तथा अतिशीघ्र मुआवजे देने की मांग की थी जिस पर विचार कर कुछ किसानों को मुआवजा दिया गया और किसानों भी मिलेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur