कुसमी,17 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुसमी में मॉं दुर्गा की अराधना का पवित्र महापर्व नवरात्र की तैयारी शुरू हो चुकी है और श्रधालु गण यह महापर्व अच्छे से अच्छा मना सके इसे लेकर उत्साह के साथ तैयारी कार्य में जुट गये इस वर्ष 22 सितम्बर 2025 से नवरात्र प्रांरभ होने जा रहा है,दरसल हमारे पास जो जानकारी है उसके मुताबिक हिन्दुओं का यह महापर्व कुसमी में 1961 से उपर कुसमी के एक चैक जो आज के समय में दुर्गा चैक के नाम से जाना जाता है इस स्थल से छोटे से कुसमी जब गांव हुआ करता था इस समय से नवरात्र की शुरूवात यहा पर हुई है,नवरात्र का समय मानो लोगो के लिये दस दिनों तक उत्साह का समय माना जाता था अलग – अलग साल में कई तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन होता रहा है और दशहरा के दिन रावण दहन के साथ -साथ मेले का भी आयोजन किया जाता रहा है जैसे जैसे समय आगे बढा वैसे वैसे कुसमी गांव से एक छोटे शहर का रूप ले लिया और लोगो में माता रानी के प्रति भक्ति भाव भी जगा जिससे कि कुसमी में तीन जगहो में दुर्गा पंडाल की स्थापना होने लगी,बहरहाल कुसमी के साथ-साथ इस विकासखंड के कई गांवो में भी नवरात्र का पर्व बडे हि धूमधाम से उत्साह के साथ मनाया जाता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur