Breaking News

अंबिकापुर@अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल्स संपन्न,49 खिलाडिय़ों ने दिखाया दम

Share

अंबिकापुर,14 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में रविवार को अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल्स का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों से आए कुल 49 युवा क्रिकेटरों ने इन ट्रायल्स में भाग लिया। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस आयोजन में खिलाडिय़ों ने अपनी बल्लेबाजी,गेंदबाजी और फिटनेस कौशल का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से प्रदर्शन और फिटनेस आधारित रही। चयनकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि अंतिम टीम में स्थान उन्हीं खिलाडिय़ों को मिलेगा, जो सभी मानकों पर खरे उतरेंगे। अगले कुछ दिनों में 15 खिलाडिय़ों की अंतिम सूची घोषित की जाएगी, जो जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सरगुजा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंह देव ने कहा, “हमारा उद्देश्य यही है कि मेहनती खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सही मंच मिले। हमें उम्मीद है कि चयनित खिलाड़ी भविष्य में जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे। संघ के उपाध्यक्ष अभय त्रिपाठी ने बताया कि खिलाडिय़ों में इस बार गजब का उत्साह देखने को मिला। हर खिलाड़ी ने पूरी ऊर्जा से प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और फिटनेस केंद्रित रखी गई है। आगामी दिनों में एक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा,जिसमें खिलाडिय़ों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक मैच कराए जाएंगे और उसी के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। संघ के सचिव विनीत विशाल जायसवाल ने कहा कि चयन में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। बाहर प्रशिक्षण लेने वाले खिलाडिय़ों के लिए भी अंबिकापुर में आयोजित फिटनेस कैंप में भाग लेना अनिवार्य होगा। ट्रायल्स के सफल संचालन में कोच अलंकार तिवारी, मृगांक साहू और ज्ञानेश्वर सिंह की अहम भूमिका रही। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार टांक उपस्थित रहे। उन्होंने सरगुजा क्षेत्र के खिलाडिय़ों की प्रतिभा और जोश की सराहना करते हुए कहा कि इन्हें समय-समय पर सही मार्गदर्शन मिलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर चयन समिति से संजय सिंह, अशोक सिंह और गोपाल सूत्रधर भी उपस्थित रहे। कोच अलंकार तिवारी ने बताया कि सभी अंडर-14 खिलाडिय़ों का बोन टेस्ट सोमवार को सुबह 11.30 बजे अंबिकापुर के गौरव पथ स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में होगा, जिसमें सभी खिलाडिय़ों की उपस्थिति अनिवार्य है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply