Breaking News

एमसीबी@पूर्व विधायक की शिकायत पर कार्रवाई, प्रदेश भर में शिक्षकों के प्रशिक्षण पर लगी रोक

Share

एमसीबी 13 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। कुछ दिनों पूर्व मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्टेप फॉर इंडिया नामक बेंगलुरु के एनजीओ द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिए जाने का मामला सामने आया था। पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने इस पर गंभीर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया था कि अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं, भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और नियमों को ताक पर रखकर शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं।  उन्होंने एससीईआरटी के डायरेक्टर रघुवंशी जी और एनजीओ प्रभारी वर्मा जी से तत्काल जांच की मांग की थी। पूर्व विधायक ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि प्रदेश में जब एनजीओ के अनुबंध रद्द हो चुके हैं, तब किसकी शह पर नियमों का उल्लंघन कर प्रशिक्षण कराया जा रहा है, इसका जवाब जिला प्रशासन को देना होगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने संज्ञान लिया। इसके बाद समग्र शिक्षा विभाग, रायपुर ने आदेश जारी कर पूरे प्रदेश में शिक्षकों के प्रशिक्षण पर रोक लगा दी है। आदेश में कहा गया है कि बिना अनुमति शिक्षकों के प्रशिक्षण आयोजित नहीं किया जाएंगे, अन्यथा जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। इस कार्रवाई के बाद साफ हो गया है कि पूर्व विधायक की शिकायत से शासन-प्रशासन जाग गया और नियमों की अनदेखी पर अब प्रदेश स्तर पर रोक लगा दी गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply