Breaking News

चांदो@ग्रामीणों की सूचना पर दो मवेशी तस्कर हुए गिरफ्तार

Share


मवेशी तस्कर दो मवेशियों को लेकर जा रहे थे झारखंड के बूचड़ खाने

चांदो,09 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)।बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो मवेशी तस्करों को सूचना पर गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। जानकारी के अनुसार प्रार्थी अभिषेक गुप्ता पिता श्याम लाल गुप्ता उम्र 25 साल निवासी इदरीकला, थाना चांदों, जिला बलरामपुर रामानुजगंज द्वारा थाना चांदों में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.09.2025 के रात्रि 08:00 बजे ग्राम करचा के आश्रीत ग्राम छवारी पचफेड़ी के जंगल से दो व्यक्ति मवेसी पार कर रहे थे, जिन्हे रोक कर हम गांव वासियों के द्वारा मिलकर उनसे पुछताछ किया तो उन लोगों ने अपना नाम (01) करम साय स्व. राधा नगेशिया ग्राम जलबोथा थाना चांदो (02) संजय यादव पिता महोदर यादव ग्राम जलबोथा बताया, उनके पास से दो भैंसा एक काला कलर का एवं एक भूरा कलर का था, जिसे हाक कर ले जा रहे थे। गांव वालों ने पकड़े गए दोनो व्यक्ति हमारे गांव घर के नहीं हैं, ये दोनों मवेशियों को झारखण्ड बूचड़ खाने लेकर जा रहे है, उचित कार्यवाही करने का कृपा करें। पुलिस के द्वारा प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना चांदों में अपराध क्रमांक 34/2025 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परि. अधि 2004 एवं धारा 11 (1)(डी) पशु क्रूरता अधिनियम 1960 दर्ज कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान दोनों आरोपियों 01. संजय यादव पिता महोदर यादव उम्र 32 वर्ष साकिन जलबोथा 02. करमसाय पिता स्व. राधा जाति नगेशिया उम्र 24 वर्ष साकिन जलबोथा, थाना चांदों, जिला बलरामपुर रामानुजगंज को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया ।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply