Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर@मितानिनों को पिछले 4 माहसे नहीं मिला है प्रोत्साहन राशि

Share

अंबिकापुर,09 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। चार महीनों से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज मितानिनों ने मंगलवार को सीएमएचओ कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के बैनर तले 200 से अधिक मितानिनें वेतन भुगतान की मांग को लेकर कार्यालय पहुंचीं। मितानिनों ने बताया कि उन्हें मई महीने से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वे लगातार गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन से उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है। सीएमएचओ ने मितानिनों की मांगों को शासन स्तर पर भेजा भेजने की बात कही गई। वहीं मितानिन काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply