पानी में उतरकर गाया रघुपति राघव राजा राम,सरगुजा में निकली चुनरी यात्रा, उग्र आंदोलन की चेतावनी
रायपुर,09 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ में 16 हजार से ज्यादा एनएचएम संविदा कर्मचारी नियमितीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 दिन से हड़ताल पर हैं। मंगलवार को कर्मचारियों ने जल सत्याग्रह कर विरोध जताया। नवा रायपुर में एक महिला कर्मचारी जल समाधि लेने तालाब में कूद गई। वहां मौजूद गोताखोरों ने उसे बचाया। दुर्ग के शीतला मंदिर तालाब में 150 से ज्यादा कर्मचारी “रघुपति राघव राजा राम” गाते हुए उतरे। बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी तालाब में उतरीं। सरगुजा में एनएचएम कर्मियों ने चुनरी यात्रा निकाली। 240 फुट चुनरी के साथ यात्रा महामाया मंदिर पहुंची। एनएचएम कर्मियों ने कहा कि सरकार की सद्बुद्धि के लिए पूजा-अर्चना कर दीप जलाए गए हैं। इससे पहले भी अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर एनएचएम कर्मचारी अपनी मांग रख चुके हैं। हड़ताल के 21वें दिन यानी सोमवार को रोटी-सम्मान-न्याय-गारंटी की थीम पर प्रदर्शन चला। एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार मिरी ने कहा कि, अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस फैसले चाहिए। डॉ अमित ने कहा कि सरकार जल्द सुनवाई नहीं करती तो एनएचएम कर्मचारी विधानसभा का घेराव भी करेंगे। मंत्रियों-विधायकों के घरों के बाहर उग्र प्रदर्शन होगा।
एनएचएम कर्मचारी दे
चुके हैं सामूहिक इस्तीफा
इससे पहले एनएचएम कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा देकर स्वास्थ्य विभाग को झटका दिया था। रायपुर में 1600, दुर्ग में 850 और रायगढ़ में 500 कर्मचारियों ने इस्तीफा सौंपा। हालांकि रायपुर एनएचएम कर्मचारियों के इस्तीफे को लेकर ष्टरू॥ह्र डॉ. मिथिलेश चौधरी ने कहा कि ज्ञापन लिया गया है,लेकिन इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur