बैज ने पीएम मोदी को बताया वोट चोर,भूपेश बोले-जल्द फूटेगा हाइड्रोजन-बम
बिलासपुर,09 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ सभा में सचिन पायलट ने कहा कि वोट चोरों को जनता माफ नहीं करेगी। वोट चोरी में दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल धुआं फेक रही है। बीजेपी को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। मंच से पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेताओं से निवेदन है कि अब ये न कहें कि हमारी सरकार ने काम नहीं किया और हम हार गए। ये कहें कि बीजेपी ने वोट चोरी की, जिसकी वजह से हार गए। राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोट चोरी का प्रमाण पेश किया। जल्द फिर वोट चोरी के खिलाफ हाइड्रोजन बम फूटेगा। वहीं दीपक बैज ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग के गठबंधन से भाजपा सरकार बनी है। चुनाव आयोग आज कठघरे में है। छत्तीसगढ़ की जनता बेहाल हो गई है। किसान,खाद बीज,स्कूल,शिक्षक,बिजली व्यवस्था बदहाल है। 3 साल बाद सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार रहें। बैज ने कहा कि बस्तर में हाहाकार मचा है,लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। आगे छत्तीसगढ़ के हर कोने कोने तक हम आंदोलन को ले जाएंगे। हाट बाजार,गली मोहल्ले तक आंदोलन को लेकर जाएंगे। साथ ही मंच से कहा कि देश का सबसे बड़ा वोट चोर कौन है, आप सब जानते हैं नरेंद्र मोदी है। वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए। वहीं रायपुर में सचिन पायलट ने कहा था कि भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल धुआं फेक रही है। जनता की परेशानियों पर काम नहीं कर रही। चौबे के भूपेश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले बयान पर कहा,कि सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे, व्यक्ति विशेष की बात नहीं है। वहीं महंत के चमचा और सांप बिच्छू वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभा रही है। डिसिप्लिन पार्टी है। बिलासपुर के मुंगेली नाका ग्राउंड में आयोजित सभा में भूपेश बघेल,ताम्रध्वज साहू,मोहन मरकाम, उमेश पटेल,अमरजीत भगत,अनिला भेडि़या, धनेंद्र साहू,अरुण वोरा भी मौजूद रहे।
महंत बोले- 44 विधानसभाओं के रिकॉर्ड बदले गए, चुनाव के रिकॉर्ड क्यों मिटाए जा रहे हैं
वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 44 विधानसभाओं के रिकॉर्ड बदले गए। शिकायत करने के बाद भी हमारी बात नहीं सुनी गई। जवाब मांगा जा रहा है कि चुनाव के रिकॉर्ड क्यों मिटाए जा रहे हैं, आपने देखा कि कवासी लखमा के साथ क्या हुआ, भूपेश बघेल के बेटे के साथ क्या हुआ, आप सब देख रहे हैं।
वोट चोरी कर राज करने वालों को अब जनता बर्दास्त करेगी: पायलट
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मंच से कहा कि लोकतंत्र की इमारत पर बहुत से लोग नेता बने, लेकिन लोकतंत्र की व्यवस्था को आज जानबूझकर बिगाड़ा जा रहा है। पहले निर्वाचन आयोग का अध्यक्ष चीफ जस्टिस, पीएम और नेता प्रतिपक्ष तय करते थे, लेकिन आज पीएम, गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो एक के बहुमत पर आज निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष का चयन हो रहा है। भाजपा चाहती है एक ही विचारधारा देश में रहे। हम सवाल निर्वाचन से पूछते हैं, जवाब बीजेपी के नेता देते हैं। जीतना है तो चुनाव लड़ के जीतो। वोट चोरी कर राज करने वालों को अब जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है। जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। पायलट ने कहा कि सरकार को क्या अधिकार था, 10 हजार स्कूल बंद कर दिए। सवाल पूछो तो मंदिर मस्जिद, हिन्दू मुस्लिम शुरू हो जाता है। वोट चोरों को जनता बर्दास्त नहीं करेगी।
वोट चोरी के खिलाफ हाइड्रोजन बम फूटेगा: भूपेश बघेल
भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेताओं से निवेदन है कि अब ये न कहें कि हमारी सरकार ने काम नहीं किया और हम हार गए। ये कहें कि बीजेपी ने वोट चोरी की,जिसकी वजह से हार गए। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका बिल मार रहा है। हमारी सरकार ने किसानों को कोरोना काल में भी खाद उपलब्ध कराया,लेकिन आज सभी किसान परेशान हैं। न बोनस का पता,ना 15 लाख का पता,ना नौकरी का पता। सविधान के रक्षक राहुल गांधी हैं। आने वाले दिनों में हाइड्रोजन बम फूटेगा। जब चुनाव हो तो यही शिकायत करते कि ईवीएम में गड़बड़ी है।
बैज बोले- देश में वोट चोर कौन, नरेंद्र मोदी,वोट चोर गद्दी छोड़
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बिलासपुर से भाजपा सरकार को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि तीन साल बाद सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार रहें। भाजपा और चुनाव आयोग के गठबंधन से भाजपा सरकार बनी है। चुनाव आयोग आज कठघरे में है। छत्तीसगढ़ की जनता बेहाल हो गई है। किसान, खाद बीज, स्कूल, शिक्षक,बिजली व्यवस्था बदहाल है। बैज ने कहा कि बस्तर में हाहाकार मचा है, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। आगे छत्तीसगढ़ के हर कोने कोने तक हम आंदोलन को ले जाएंगे।
महंत बोले…44 विधानसभा के रिकॉर्ड बदले गए…
छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव में 44 विधान सभा के रिकॉर्ड बदले गए। शिकायत के बाद भी हमारी सुनवाई नही हुई। राहुल गांधी जवाब मांग रहे हैं, आप हम सब जवाब मांग रहे हैं कि वोटिंग गड़बड़ी, फर्जी वोटिंग क्यों हो रही है। यह जवाब मांगा जा रहा है, लेकिंन उसका जवाब नहीं मिल रहा है। चुनाव के रिकॉर्ड क्यों मिटाए जा रहे हैं उसका जवाब मांगा जा रहा है, अपने देखा कवासी लखमा के साथ क्या हुआ, भूपेश बघेल के बेटे के साथ क्या हुआ…आप सभी देख रहें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur