Breaking News

अंबिकापुर@ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस,धर्मगुरुओं ने दी मानवता की सीख

Share

अंबिकापुर,05 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरे शुक्रवार को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर की सभी मस्जिदों से एक विशाल जुलूस निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ घड़ी चौक स्थित कला केंद्र में एक भव्य जलसे में परिवर्तित हो गया। जुलूस का शहर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना देखने को मिली। जलसे में विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं ने भाग लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। क्रिश्चियन समुदाय से फादर विलियम टोप्पो ने कहा कि हजरत मोहम्मद का जीवन गरीबों और असहायों की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि मोहम्मद साहब ने इंसानियत, भाईचारे और शांति का संदेश दिया, और विपरीत परिस्थितियों में भी मानवता के मार्ग को नहीं छोड़ा। वहीं, नहरें काजी मौलाना अबुलेश आज़मी ने कहा कि पैगंबर का जीवन समस्त मानव जाति के लिए एक आदर्श है। उन्होंने कहा कि जब तक हम मानवता, करुणा और सहिष्णुता को जीवन में नहीं अपनाते, तब तक समाज से ऊंच-नीच और भेदभाव को मिटाना संभव नहीं है। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने भी मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सभी धर्मों के लिए प्रेरणा बताया। इस अवसर पर पंजाब बाढ़ पीडि़तो के लिए मुस्लिम समाज के तरफ से 1 लाख की सहायता राशि गुरु सिंह सभा को दिया गया। साथ ही बाढ़ पीडि़तों के लिए सामूहिक दुआ भी की गई। कार्यक्रम में शिक्षा, खेलकूद, समाज सेवा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न समुदायों के प्रतिष्ठित अतिथि भी मौजूद रहे, जिनमें डॉ. एंटोनी बड़ा, बिशप स्वामी (सरगुजा धर्मप्रान्त), फादर विलियम हुरे (विकर जनरल, बिशप हाउस), गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह छाबड़ा, सचिव गुरु सिंह सभा हर्षदीप सिंह धनजल, रोटी बैंक की अध्यक्ष सीमा सोनी और उनकी टीम, अनोखी सोच संस्था के अध्यक्ष प्रकाश साहू इसके अलावा नगर निगम महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरविंदर सिंह टिंनी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अम्बस्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुस्लिम समुदाय से शफी अहमद, मोहम्मद इस्लाम, राशिद अंसारी, इरफान सिद्दीकी, दानिश रफीक और मोहम्मद हसीब खान समेत समाज के अन्य लोग शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply