Breaking News

अंबिकापुर@संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता,पीजी इलेवन और फाइटर क्लब में मेंड्राकला ने दर्ज की जीत

Share


अंबिकापुर,02 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 के अंतर्गत मंगलवार को गांधी स्टेडियम में दो मैच खेला गया। प्रथम मैच एसटी क्लब कोठारी विरुद्ध पीजी इलेवन के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीम मध्यांतर तक दोनों टीम बराबरी पर थी। मध्यांतर के पश्चात दोनों टीम के तरफ से एक-एक गोल कर बराबरी पर रही। इसके बाद इस मैच का निर्णय पैनाल्टी शूट आउट से किया गया।
जिसमें पीजी इलेवन 4-3 गोल के अंतर से विजेता बनी। दूसरा मैच एफसी दरिमा विरुद्ध फाइटर क्लब मेंड्राकला के मध्य खेला गया। प्रथम हाफ में दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दोनों टीम को बहुत मौका मिला पर गोल में तदील नहीं कर सके। दूसरे हाफ में फाइटर क्लब मेंड्राकला ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के अंतिम समय में हरिओम ने अपनी टीम के तरफ से 1 गोल कर विजेता बनी। मैच के दौरान रेफरी ललित कुमार, दिनेश तिर्की, आयुष, अंकुश पुनीत, प्रकाश दीपक कुजूर ने अपनी अहम भूमिका निभाई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply