Breaking News

अंबिकापुर@भाजयुमो ने किया राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन

Share

अंबिकापुर,01 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। बिहार के दरभंगा में कॉंग्रेस व यूपीए की सभा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माताजी को अभद्र भाषा का प्रयोग कर जिस प्रकार गाली दी गई उसको लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबिकापुर सरगुजा ने स्थानीय घड़ी चौक पर काँग्रेस नेता राहुल गांधी तथा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माँ के लिए कांग्रेसियों द्वारा प्रयोग किए गए अपशद किसी भी स्थिति में क्षमा योग्य नहीं है। इनकी बेशर्मी देखिए कि कॉंग्रेस के नेता राहुल गांधी और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने अब तक इस घटना पर न तो खेद जताया न ही माफ़ी मांगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा इस घटना की कड़ी निंदा करती है तथा कॉंग्रेस से सार्वजनिक माफ़ी की मांग करती है। इस अवसर पर भाजपा समलाया मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि ये कॉंग्रेस पार्टी अब गाली वाली कॉंग्रेस बनकर रह गयी है, ऐसी चरित्रहीन कॉंग्रेस का सफाया करके आम जनता इन्हें सबक सिखाएगी। पुतला दहन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, संदीप सोनी, उमेश अग्रवाल, किजल किशोर पंड्या, आकाश गुप्ता, दिनेश शुक्ला, गौतम विश्वकर्मा, अजय सोनी, श्र् श्वेता गुप्ता, श्रीमती मधु चौदहा, श्रीमती सोनू तिग्गा, नीलम रजवाड़े, सरिता जायसवाल, आशा शुक्ला, प्रियंका चौबे, अर्चना वर्मा, सुनीता, संजीव वर्मा, अमोघ कश्यप, रोचक गुप्ता, विकाश शुक्ला, हैप्पी सिंह, नितिन गुप्ता, श्रीधर केशरी,अभिनंदन सिंह, मार्कण्डेय तिवारी, सोलू सिंह, रवि सोनी, दीपक यादव,सौरभ मिश्रा, मनीष सिंह,प्रिंस तिवारी, कृपाशंकर पटेल,निशांत गुप्ता तथा अनिकेत गुप्ता सहित अन्य भाजपा व भाजयुमो पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply