Breaking News

अंबिकापुर@जर्जर सडकों और नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Share

अंबिकापुर,01 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। शहर की जर्जर सडकों और नगर निगम की निष्कि्रयता के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को जय स्तंभ चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। सभा के बाद रैली निकालकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें तत्काल सडक मरम्मत और बारिश थमते ही डामरीकरण की मांग की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महापौर अपनी विफलता छिपाने के लिए बहानेबाजी कर रही हैं, जबकि टेंडर कमीशनखोरी के कारण तीन बार रद्द हुए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि यह सरकार चोरी से बनी है और जनता की चिंता किए बिना चुनाव जीतने का भरोसा रखती है, लेकिन जनता समय आने पर जवाब देगी। गर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि शहर की सडकों की हालत इतनी खराब हो गई है कि चलना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है और भाजपा के जनप्रतिनिधि बेपरवाह बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ की घोषणा की थी लेकिन आज तक एक गड्ढा तक नहीं भरा गया। उन्होंने बताया कि आश्रय योजना की 2 करोड़ रुपये की राशि से सडक मरम्मत का सुझाव दिया गया था। सांसद, विधायक,मेयर और पार्षद निधियों से राशि मिल जाती तो स्थिति सुधर सकती थी। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक भी महीनों से नहीं हुई है, जो नियमों का उल्लंघन है। पूर्व सभापति अजय अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सडक मरम्मत नहीं हुई तो अगला आंदोलन और बड़ा होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि खाद वितरण में गड़बड़ी के चलते किसान परेशान हैं, और यह सरकार किसानों की भी विरोधी है। उन्होंने निगम चुनाव के केंद्रवार परिणाम घोषित न किए जाने को लोकतंत्र के साथ मज़ाक बताया। सभा को हेमंत सिन्हा, सीमा सोनी,इरफान सिद्दीकी, रजनीश सिंह,प्रमोद चौधरी,विकल झा,सतीश बारी,निक्की खान सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
सभी ने आरोप लगाया कि भाजपा और नगर निगम जनता से पूरी तरह कट चुके हैं। न सफाई हो रही, न सडकें बन रही हैं,महापौर और भाजपा नेता सिर्फ प्रचार में लगे हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनता को साथ लेकर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश गुप्ता और आभार प्रदर्शन लवकेश पासवान ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें विनय शर्मा, मदन जायसवाल, मेराज रंगरेज, संजीव मंदिलवार, बाबर इदरीसी, रश्मि सोनी, संगीत मिंज, प्रीति सिंह, जावेद खान, परवेज आलम, केदार यादव, सौरभ फिलिप आदि शामिल थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply