Breaking News

रायपुर@रायपुर में खुला सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय,

Share


अब विद्यार्थियों को नहीं लगानी पड़ेगी भुवनेश्वर की दौड़, सांसद बृजमोहन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा था पत्र

रायपुर,01 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और स्कूलों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। राजधानी रायपुर में अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का क्षेत्रीय कार्यालय शुरू हो गया है। इस कदम से प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों और सैकड़ों स्कूलों को बड़ा लाभ मिलेगा। यह उपलçध रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से संभव हो सकी है। अब प्रदेश के विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन को सीबीएसई से जुड़े कार्यों के लिए भुवनेश्वर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, विशेषकर बस्तर और सरगुजा जैसे सुदूरवर्ती अंचलों के बच्चे एवं स्कूल प्रबंधन, अपने कार्यों के समाधान के लिए भुवनेश्वर (ओडिशा) स्थित सीबीएसई कार्यालय पर निर्भर थे।
इससे उन्हें समय, धन और श्रम तीनों की हानि उठानी पड़ती थी। इन कठिनाइयों को दूर करने का संकल्प सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने सांसद पद की शुरुआत से ही ले लिया था। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से लगातार संवाद कर, पत्र लिखकर और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में सीबीएसई कार्यालय स्थापित करने की मांग की थी। उनके दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और सतत् प्रयासों का ही परिणाम है कि आज रायपुर में सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय खुल गया है। इससे न केवल रायपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लाखों विद्यार्थी और सैकड़ों स्कूल प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply