Breaking News

सामरी@समरी पुलिस की कार्रवाई : चंगाई सभा के नाम पर हो रहा था धर्मांतरण,दो आरोपियों पर की जा रही कार्रवाई

Share

सामरी,31 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के समरी थाना क्षेत्र के इदरीपाठ गांव में रविवार को चंगाई सभा के नाम पर गुपचुप धर्मांतरण कराने की जानकारी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी इमानुएल लकड़ा के साथ पुलिस की टीम ने दबिश देकर सभा को बीच में ही रुकवाया और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, इस तथाकथित सभा में लगभग 65 लोग मौजूद थे, जिनमें 30 महिलाएं और 35 पुरुष शामिल थे।
मौके पर धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया की जा रही थी। पुलिस ने ढोल, मंजीरा,डफली जैसे वाद्ययंत्र भी जत किए हैं। थाना प्रभारी सामरी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में ईश्वरीय लाल खलखो और घर मालिक इरनियूस बीरिजिया पर कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के लिए 6-7 लोगों को बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार चंगाई सभा में यह भी सामने आया कि सभा में वन विभाग का कर्मचारी रामसाय खलखो,जो अपने कमर का इलाज कराने पहुंचे थे,तथा जनपद कर्मचारी अखिलेश तिर्की भी मौजूद थे। घटना की जानकारी पर प्रदेश भाजयुमो छत्तीसगढ़ के मंत्री अंकुश सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई का जायजा लिया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply