Breaking News

अंबिकापुर@संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ,40 टीमों ने लिया हिस्सा

Share


अंबिकापुर,31 अगस्त 2025 (घटती-घटना)।संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ 31 अगस्त को स्थानीय गांधी स्टेडियम में जिला फुटबाल संघ सरगुजा के तहत आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में संभाग की 40 टीम भाग ले रही है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अंबिकापुर नगर निगम महापौर मंजूषा भगत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी थे। पहला मैच करंजी फुटबॉल क्लब विरूद्ध देवनगर फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। प्रथम हाफ में टीम बराबर पर रही, दूसरे हाफ में करंजी ने लगातार 3 गोल कर देवनगर फुटबॉल क्लब को हराया। रेफरी विल्सन कुजूर, बाल साय, प्रकाश सिंह, अभियान तिवारी आयूषी दिवान, दिनेश जायसवाल और मैच कमिश्नर के रूप में आनंदधर दीवान मौजूद थे। इस प्रतियोगिता का मुख्य नेतृत्व प्रबोध मिंज जिला फुटबॉल संघ सरगुजा के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कराया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम के पार्षद शशिकांत जायसवाल, शिव मंगल सिंह, रजनीश सिंह सोमनाथ सिंह, जिला फुटबाल संघ सरगुजा के संरक्षक रविंद्र तिवारी, रमेश, मनोज कंसारी मंडल अध्यक्ष, पूर्व खिलाड़ी रामबहादुर लम्बा, राजेंद्र सिंह राणा, बिच्छू दादा, विवेक सिंह, संजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, पूर्व सभापति नगर निगम अजय अग्रवाल, विनोद एक्का मौजूद थे।
आज का मैच सोमवार को एक मैच खेला जाएगा। सूर्या क्लब विशुनपुर विरुद्ध कांति प्रकाशपुर के मध्य खेला जाएगा।


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply