Breaking News

सूरजपुर@शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को याद किया गया

Share


सूरजपुर,29अगस्त 2025(घटती-घटना)।शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर मेजर ध्यानचंद को याद किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अमित सिंह बनाफ़र द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार तिवारी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मेजर ध्यानचंद की गिनती भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाडि़यों में होती है। मेजर ध्यानचंद तीन ओलंपिक खेल 1928, 1932 एवं 1936 में भारतीय टीम के सदस्य रहे।
1936 ई. के ओलंपिक खेल जो बर्लिन में आयोजित किए गए थे उनमें उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान की भूमिका निभाई। इन तीनों ओलंपिक में भारत ने हॉकी का स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उनके नेतृत्व में भारत ने हॉकी का अपना स्वर्णिम युग देखा।

उन्हें 1956 में भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके पश्चात महाविद्यालय के क्रीडा प्रभारी श्री भारत लाल कंवर सहायक प्राध्यापक ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के व्यस्त जीवन में हमें खेलने के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए, खेलने से हमारा तन के साथ-साथ मन भी स्वस्थ रहता है। खेलों से व्यक्ति में नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास आदि गुणों का विकास होता है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्राचार्य श्री अमित सिंह बनाफ़र द्वारा महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई र्गइी कार्यक्रम के अंत में श्री आशीष कौशिक सहायक प्राध्यापक ने सभी को धन्यवाद देकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रेमलता एक्का, श्री जफ़ीट अतिथि शिक्षक, डॉ. गीता मोनी अतिथि शिक्षक तथा कार्यालयीन कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply