Breaking News

रामानुजगंज@नाबालिग बेटी गर्भवती हुई तो परिजनों के उड़े होश, दरिंदा पुलिस की पकड़ में

Share



रामानुजगंज,28 अगस्त 2025 (घटती-घटना)।रामानुजगंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। आरोपी ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिजनों को पता चला कि नाबालिग गर्भवती है। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीडि़ता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply