Breaking News

सूरजपुर@बीजेपी नेता द्वारा इच्छा मृत्यु की मांग के बाद हरकत में आयी सरकारमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंची घर…अब रायपुर में होगा इलाज

Share

सूरजपुर,28 अगस्त 2025(घटती-घटना)।भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री विशंभर यादव ने शारीरिक और आर्थिक संकट से त्रस्त होकर हाल ही में मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग की थी। यह मुद्दा सुर्खियों में आया, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यादव और उनकी पत्नी से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने उन्हें रायपुर बुलाकर इलाज कराने का आश्वासन दिया था। इस वाकये के बाद सरकार हरकत में आयी है। कल देर शाम महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी सूरजपुर पहुंचे और विशंभर यादव से मुलाकात की। इसके बाद एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की देखरेख में अच्छे अस्पताल में उनका इलाज होगा।
विधायक मरावी ने दी ये सफाई : विधायक भूलन सिंह मरावी ने इस दौरान कहा कि यह कहना गलत है कि दो साल से मैं यहां नहीं आया। मैं कई बार विशंभर यादव से मिलने आता रहा हूँ, उनके घर पर चाय भी पीता था। हाँ, बरसात की वजह से कुछ दिन पहले नहीं आ सका। जैसे ही मुझे जानकारी मिली कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है, मैं तुरंत यहां पहुंचा। हमारे साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी आईं। हमने विशंभर यादव को अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए रायपुर रेफर किया है। अब रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की देखरेख में अच्छे अस्पताल में उनका इलाज कराया जाएगा।


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply