Breaking News

सूरजपुर@पूर्व बीईओ एम.आर. यादव की होनहार बेटी डॉ. स्मृति यादव का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में चयन

Share



सूरजपुर,28 अगस्त 2025 (घटती-घटना)।सरगुजा संभाग की होनहार बेटी डॉ. स्मृति यादव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आदेश 26 अगस्त 2025 को उनका चयन एन.एच.एम.एस. (बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी) के रूप में हुआ है। डॉ. स्मृति यादव, पिता श्री एम.आर. यादव (पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी, बनियारी) एवं माता श्रीमती सुनिता यादव की सुपुत्री हैं। डॉ. स्मृति यादव का चयन एन.एच.एम.एस. (बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी) के रूप में हुआ है। इस उपलçध के साथ ही पूरे यादव समाज और सरगुजा संभाग में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है। डॉ. स्मृति यादव प्रारंभ से ही मेधावी रही हैं। कक्षा 12वीं सीबीएसई इंग्लिश मीडियम की परीक्षा में इन्होंने चैम्पियन, मध्यप्रदेश और उड़ीसा जोन में बायोलॉजी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉपर रही थीं। इसी उत्कृष्ट उपलçध पर इन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अदुल कलाम द्वारा नवोदय विद्यालय समिति सम्मानित किया गया था।
एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई डॉ. स्मृति ने छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर से पूरी की। इंटरनशिप पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद शासकीय मेडिकल कॉलेज, राजनांदगांव में कार्य किया। इसके पश्चात् छत्तीसगढ़ आयुष्मान कार्ड योजना में भी उत्कृष्ट योगदान दिया। वर्तमान में वे केंद्रीय सरकार के अधीन रिजनल हॉस्पिटल, चर्च (जिला कोरिया, छ.ग.) में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर पदस्थ हैं। वहीं छोटे भाई डॉ. रवि यादव रायपुर स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. अंतिम वर्ष के छात्र हैं। पूर्व बीईओ श्री एम.आर. यादव के तीनों संतानों ने डॉेक्टरी जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलçधयाँ हासिल कर न केवल अपने माता-पिता का बल्कि पूरे सरगुजा संभाग व यादव समाज का नाम रोशन किया है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply