बरियों,28 अगस्त 2025(घटती-घटना)।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत आने वाले बारियों चौकी के ककना (खालपारा) निवासी एक आरोपी पति ने अपनी पत्नी का रस्सी से गला घोटकर मृतका की लाश को तालाब में फेंक कर बरियों चौकी में पहुंचकर अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने मृतका के आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल। जानकारी के अनुसार सीताराम पैकरा पिता विफन पैकरा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम ककना (खालपारा) ने 27 अगस्त 2025 को बारियों चौकी पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल करते हुए कहां की मैंने अपनी पत्नी सुनीता पैकरा का प्लास्टिक की रस्सी से गला घोट कर उसकी हत्या कर तालाब में फेंक दी है। पुलिस ने आरोपी के कबूल नामा पर. पुलिस के द्वारा आरोपी के द्वारा बताए गए तालाब में ग्रामीणों के साथ पहुंचकर उनकी मदद से लाश को बाहर निकाल कर पंचनामा कार्यवाही कर. पोस्टमाटर्म के लिए भेजा . डॉक्टर के शॉर्ट पीएम के अनुसार गला घुटने से मृत्यु होना बताया गया। पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही आरोपी सीताराम पैकरा पर अपराध क्रमांक 205/2025 धारा 103(1). 238 भा. न्याय . स. के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा। कार्यवाही में शामिल रहे. चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रविंद्रप्रताप सिंह प्रधान आरक्षक 406. प्रदीप यादव. प्रधान आरक्षक 358 बृजभान पर. प्रधान आरक्षक 670 विजय गुप्ता. आरक्षक क्रमांक 677 जगन्नाथ केराम आरक्षक रामसूरत यादव 140 महिला आरक्षक सरिता सिंह।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur