Breaking News

बलरामपुर/राजपुर@देश के भावी पीढ़ी का यह है हाल : नशे की गिरफ्त में आ रहे युवा पीढ़ी को बचाएगा कौन? आखिर क्यों खुलेआम बिक रही हैं नशे की दवा?

Share

बलरामपुर/राजपुर,26 अगस्त 2025 (घटती-घटना)।बलरामपुर जिले के राजपुर आज नशा ज्यादातर युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है। कुछ आम आदमी को भी इसकी गिरफ्त देख जा रहा है। आजकल नशे की गिरफ्त में सिर्फ युवक ही नहीं, बच्चे व नवयुवतियां भी आ चुकी है। राजपुर स्टेडियम ग्राउंड, गेउर नदी किनारे जंगल, बकसपुर सागौन जंगल, यात्री बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्रों में नशा का कारोबार चरम सीमा तक पहुच चुका है। स्टेडियम ग्राउंड सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी मात्रा में कप की सिरफ, नशीली दवाईयां, बियर व शराब की खाली बोतले देखने को मिल जाएगा।
दवा, इंजेक्शन आसानी से उपलध है : दवा की दुकानों में बिना डॉक्टर की पर्ची दिखाए दवाइयां उपलध हो जाती हैं। इसके लिए दुकानदार देने में सहमति दिखा देते हैं। इसका कारण यह है कि उन्हें अधिक से अधिक लाभ कमाना है क्योंकि नशेड़ी बेचैनी की स्थिति में दवा के रेट पर बहस नहीं करता बल्कि उपलधता की जल्दी में रहता है।
इसके साथ नशीली दवा, इंजेक्शन झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि से लाकर खपाया जा रहा है। संभागीय उड़नदस्ता टीम सरगुज़ा ने अगस्त महीने में आठ एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है।

राजपुर एसडीएम देवेंद्र कुमार प्रधान ने कहा कि मैं खुद दवा दुकानों की जांच करूंगा जांच उपरांत ग़लत पाए जाने पर दवा दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply