Breaking News

अंबिकापुर@प्रभार ग्रहण पश्चात प्रथम सरगुजा आगमन पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का होगा भव्य स्वागत

Share

अंबिकापुर,26 अगस्त 2025(घटती-घटना)।भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा संकल्प भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए एवं हाल ही में मंत्री प्रभार ग्रहण करने वाले राजेश अग्रवाल के प्रथम सरगुजा आगमन पर होने वाले भव्य स्वागत की तैयारियों पर चर्चा करना प्रमुख था।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मंत्री श्री अग्रवाल का 28 अगस्त को प्रातः 11ः 00 बजे सरगुजा बॉर्डर तारा से लेकर उदयपुर, लखनपुर होते हुए दोपहर 4ः00 बजे संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर पहुंचने तक विभिन्न स्थानों पर पूरे उत्साह के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य सामाजिक संगठनों एवं समुदायों के लोग भी बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर मंत्री राजेश अग्रवाल का अभिनंदन करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सरगुजा को कैबिनेट मंत्री देकर पार्टी ने न केवल जिले का मान-सम्मान बढ़ाया है, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मानित किया है। अब हमारी जि़म्मेदारी है कि हम इस अवसर को ऐतिहासिक बनाते हुए जनता के साथ मिलकर मंत्री जी का भव्य और गरिमामय स्वागत करें। बैठक में स्वागत की रूपरेखा को विस्तार से बताते हुए जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस आयोजन में पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ भाग लें। बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया। इस बैठक में सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल,विद्यानंद मिश्रा,संतोष दास, निश्चल प्रताप सिंह, अभिषेक शर्मा,मनोज गुप्ता, रूपेश दुबे, कमलेश तिवारी,मनोज कंसारी, दूधनाथ गोस्वामी, संजीव वर्मा,शानू कश्यप, मनोज सोनी,अजय सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply