Breaking News

रायपुर@बैज ने कहा…हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई और मंत्री हैं बेफ्रिक

Share


प्रदेश नकली दवाओं का अड्डा बन चुका है…


रायपुर,25 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि एनआरएचएम के 16 हजार कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल पर हैं। इनकी हड़ताल के कारण प्रदेश की ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है। ग्रामीण इलाको में टीकाकरण, प्रसूता, डीलवरी, लैब जांच, आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही है। मरीजों को ईलाज के लिये भटकना पड़ रहा हैं। इस हड़ताल को 6 दिन से अधिक हो गये, मगर अभी तक सरकार की तरफ से हड़ताल समाप्त कराने की कोई पहल नहीं की गयी। स्वास्थ्य मंत्री बेफिक्र बैठे हुए है।
प्रदेश में खाप रही नकली दवाएं…
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश नकली दवाओं का अड्डा बन चुका है। सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली दवाओं की गुणवत्ता जांच में फेल हो रही है। एक दर्जन से अधिक जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में सप्लाई की गई दवाएं जांच में मानक विहीन पाई गई हैं। इन दवाओं के प्रयोग के कारण मरीजों की हालत सुधरने की बजाय बिगड़ रही है। सरकार नकली दवाओं की सप्लाई करने वालो पर कार्यवाही करने की बजाय उनको बचाने में लगी है। जब-जब भाजपा सरकार में आती है नकली दवाओं का कारोबार बढ़ जाता है। जब रमन सिंह की सरकार थी तब भी नकली दवाओं के कारण अंखफोड़वा कांड,नसबंदी कांड हुआ था।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply