Breaking News

सूरजपुर@गणेश चतुर्थी पर पूर्व घोषित शासकीय अवकाश को निरस्त किए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद द्वारा कलेक्टर सूरजपुर को सौंपा गया ज्ञापन

Share


सूरजपुर,२५ अगस्त 2025(घटती-घटना) जिले में श्री गणेश चतुर्थी पर पूर्व घोषित शासकीय अवकाश को संशोधित आदेश जारी कर कलेक्टर द्वारा निरस्त किए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आज कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया और श्री गणेश चतुर्थी पर पूर्व घोषित अवकाश को यथावत रखने की मांग की गई है। दरअसल बीते शनिवार को सूरजपुर क्लेक्टर द्वारा 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूर्व घोषित अवकाश को निरस्त करते हुए 3 सितम्बर कर्मा (ढोल ग्यासर) पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था। ज्ञापन सौंपने पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए बताया की यह पहली दफा हुआ है जब गणेश चतुर्थी का अवकाश प्रशासन ने आदेश जारी कर निरस्त किया है,जबकि मिली जानकारी अनुसार पड़ोसी जिलों में 27 अगस्त को अवकाश घोषित है,श्री गणेश चतुर्थी सनातनियों का एक प्रमुख त्यौहार है जिस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और दूसरे दिन भगवान की स्थापना होती है ऐसे में अवकाश निरस्त होने से हिंदू समुदाय में निराशा है। ज्ञापन सौंपने वालों में विहिप जिला मंत्री दिनेश साहू, बजरंग दल जिला सह संयोजक अनुज साहू, विहिप नगर मंत्री विक्की कोसरिया, आकाश साहू, अंशु कसेरा, सत्यम साहू, शानू साहू, आर्यन गुप्ता, प्रिंस साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply