Breaking News

कोरिया/पटना@सरगुजा संभाग से अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल बने मंत्री, कोरिया जिले के पटना नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

Share


कोरिया/पटना,24 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। 20 अगस्त को छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया, बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार में सरगुजा संभाग को पुनः एक मंत्री पद मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। इस विस्तार के दौरान अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल कैबिनेट में शामिल किए गए और उन्हें पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी प्रदान की गई,अंबिकापुर विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद सरगुजा संभाग के प्रत्येक जिले में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं और उनका कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सरगुजा को उसका वाजिब अधिकार प्रदान करने का काम किया है और सरगुजा संभाग पूरी तरह इस निर्णय से प्रसन्न है और इसका स्वागत करती है,संभाग के कई जिलों में अंबिकापुर विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद उत्साह मनाते नजर आए भाजपाई और ऐसा ही उत्साह कोरिया जिले के नगर पटना में देखने को मिला जहां भाजपा पटना मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटकर उन्होंने उत्साह अपनी खुशी का इजहार किया।
यह उत्साह आयोजन पटना के मुख्य मार्ग पर स्थित आदर्श चौक पर किया गया जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी साथ ही ढोल नगाड़े भी बजाकर उन्होंने अपनी खुशी प्रदर्शित की। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव ने इस संबंध में बताया कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन ने सरगुजा संभाग का एक तरह से मान बढ़ाया है,उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरगुजा संभाग को मंत्रिमंडल में वाजिब हक मिला है,आज संभाग अंतर्गत आने वाले प्रत्येक जिले के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को इस बात की प्रसन्नता है कि सरगुजा के विकास के लिए मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन पूरे मनोयोग से और समर्पित भाव से काम कर रहे हैं,अंबिकापुर विधायक को मंत्री मंडल में जहां शामिल किया गया वहीं मनेंद्रगढ़ विधायक के भी विभागों में वृद्धि प्रदान की गई,मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह दो दो उपहार मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान संभाग को मिला है जिसका स्वागत है और इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा संगठन को हम इस उत्साह आयोजन के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। आतिशबाजी सहित मिष्ठान वितरण और ढोल नगाड़े के साथ खुशियों के प्रदर्शन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे, अध्यक्ष गायत्री सिंह ने कहा कि अंबिकापुर विधायक को मंत्री बनाया जाना और मनेंद्रगढ़ विधायक के विभागों में वृद्धि किया जाना यह मुख्यमंत्री सहित भाजपा संगठन की तरफ से सरगुजा संभाग को उपहार है, गायत्री सिंह ने यह भी कहा कि पटना नगर में ही अंबिकापुर विधायक की ससुराल है और उनका नगर से पुराना और प्रगाढ़ नाता है इस नाते हमारी और भाजपा कार्यकर्ताओं की खुशी और अधिक नजर आ रही है क्योंकि अंबिकापुर विधायक के मंत्री बनने से हम सभी भी अपनी बातें सरकार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply