Breaking News
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 80

अंबिकापुर@सीतापुर में बहुद्देशीय भवन निर्माण के दौरान नाबालिग मजदूर की करंट से मौत ठेकेदार और मुंशी पर मामला दर्ज

Share

अंबिकापुर,24 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बगडोली में बहुद्देशीय केन्द्र भवन निर्माण के दौरान एक नाबालिग आदिवासी मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना 13 अगस्त की है, जब 15 वर्षीय नकुल सिंह, पिता स्व. देवप्रसाद गोंड़, निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य ग्राम पंचायत भवन के पीछे चल रहा था, जिसे ठेकेदार जीशान एराकी (26 वर्ष, निवासी भ\ट्ठीपारा) करवा रहा था। निर्माण स्थल पर निगरानी के लिए मुंशी नेहरू बड़ा (28 वर्ष, निवासी बेलजोरा) को नियुक्त किया गया था। घटना के दिन नकुल अन्य मजदूरों के साथ नींव खोद रहा था। करीब 11 बजे वह किसी काम से निर्माण स्थल के पीछे गया, जहां पंप चलाने के लिए बिजली खंभे से खींचे गए तारों को लोहे की खिडकी से बांधा गया था। इसी दौरान नकुल विद्युत प्रवाहित खिडकी के संपर्क में आ गया और करंट लगने से अचेत हो गया। साथी मजदूरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने प्रारंभिक मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। जांच में ठेकेदार और मुंशी की लापरवाही सामने आने पर दोनों के खिलाफ धारा 106(1) एवं 3(5) बीएनएच एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply