Breaking News

अंबिकापुर@सिंगर स्पप्निल जायसवाल से मारपीट,कान में आईं चोटें

Share

अंबिकापुर,24 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। शहर के मशहूर सिंगर, म्यूजिक कंपोजर व यूट्यूबर स्वप्निल जायसवाल के साथ शनिवार की रात मारपीट की घटना हुई है। मारपीट में उनके कान में चोटें आई हैं तथा पैर में भी माइन फ्रैक्चर है। स्वप्निल की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है। सिंगर स्वप्निल जायसवाल ने वीडियो में बताया है कि वे शनिवार की रात एक मीटिंग अटेंड कर अपने एक दोस्त के साथ शहर के केदारपुर स्थित पानी टंकी के पास पहुंचे थे। वे कार से उतरे ही थे कि सत्तीपारा निवासी संजय सिंह ने उसकी पिटाई शुरु कर दी। हाथ से उसके चेहरे व पैर से पैरों को बेरहमी से मारता रहा। इस दौरान उसके साथ रहे अंकित ताम्रकार ने भी मारपीट की। स्वप्निल का कहना है कि अंकित ताम्रकार गिटार बजाता है। मारपीट के दौरान किसी तरह वह अपने दोस्त के साथ वहां से बचकर निकला और कोतवाली पहुंचकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया,जहां कान में उसे चोटें आने के अलावा पैर में भी माइनर फ्रैक्चर है। सिंगर स्वप्निल की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी संजय सिंह व अंकित ताम्रकार के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351 (3) व 115 (2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इधर मामला आपसी रंजिश की भी होने की बात कही जा रही है। गौरतलब है कि सिंगर स्वप्निल जायसवाल के फेसबुक पर 30 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं,वहीं वे प्रशासनिक आयोजनों में प्रस्तुतियां भी देते आए हैं। वे मूलतः उदयपुर विकासखंड के ग्राम रजबंधा के निवासी हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply