Breaking News

अंबिकापुर@हरि भजन मंडली के महिला मंडली द्वारा कृष्ण कन्हैया का छठी उत्सव धूम धाम से मनाया गया

Share

अंबिकापुर,22 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा राज घराने के राधावल्लभ मंदिर में राज घराने की सहमति से हरि भजन मंडली के महिला मंडली द्वारा बाल गोपाल,नंदलाल, कृष्ण कन्हैया का छठी उत्सव गुरुवार 21 अगस्त 2025 को धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर भजन मंडली के महिला मंडली द्वारा दोपहर पूजा संपन्न होने उपरांत प्रसाद वितरण तथा संध्या समय भजन कीर्तन नृत्य सम्पन्न होने पर लंगर भोज के साथ भंडारा का सफल आयोजन राधा बल्लभ मंदिर प्रांगण में किया गया। श्रीमती मालती तोमर, पुष्पा, दुलारी अग्रवाल, शारदा गुप्ता , शक्ति गुप्ता,माया सिंह आभा सिंह, भावना सिंह संग भारी संख्या में महिलाओं की उत्सव में सहभागिता रही।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply