Breaking News

सूरजपुर@एक नाई का बेटा चित्रकारी में निपुण…उसकी पेंटिंग कला बनी कौतूहल का विषय

Share

-ओंकार पांडेय-
सूरजपुर,21 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। आपके अंदर की हुनर व कल आपको अलग पहचान देती है यही बचा है कि यदि आपके अंदर कुछ अच्छा करने का हुनर व कला है तो आप किसी के पहचान के मोहताज नहीं है कुछ ऐसा ही सूरजपुर जिले के एक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के साथ भी देखा जा सकता है यह छात्र आत्मानंद विद्यालय में पढ़ता है और उसकी अंदर पेंटिंग की एक बहुत अच्छी कल है बहुत बेहतरीन पेंटिंग व करता है और खूब किसी की भी तस्वीर अपने पेंटिंग से बन सकता है, कई तस्वीर उसने बनाई है जो लोगों को काफी पसंद आ रही है उसकी पेंटिंग की कला के लोग कायल हो गए हैं, साधारण से परिवार में जन्मे इस छात्र ने अपनी मेहनत और लगन से पेंटिंग के क्षेत्र में ऐसा कमाल कर दिखाया है कि हर कोई उसकी प्रतिभा का कायल हो गया है।
आपको बता दे की जिले का 11वीं कक्षा का छात्र अपूर्व ठाकुर एक नाई के बेटे है, जो चित्रकारी में निपुण है जिले के लिए एक महत्वपूर्ण विषय बन गया। यह एक ऐसी कहानी है जो कला और सामाजिक स्थिति के बीच के संबंधों को दर्शाती है। नाई का पुत्र, अपनी कला के माध्यम से, समाज में एक खास स्थान प्राप्त करने में सक्षम हुआ, जो आमतौर पर उसके सामाजिक वर्ग के लिए सुलभ नहीं था, जो चित्रकारी में प्रतिभाशाली था। उसकी कला इतनी उत्कृष्ट है कि कलेक्टर भी उसकी सराहना से अपने आपको रोक नहीं पाए, इस घटना ने न केवल उस लड़के की कलात्मक प्रतिभा को मान्यता दी, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे कला सामाजिक बाधाओं को पार कर सकती है। यह दिखाता है कि प्रतिभा और कड़ी मेहनत किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह किसी भी सामाजिक वर्ग से हो, सफलता दिला सकती है। बल्कि जिले का भी नाम रोशन किया है। छात्र ने जिला कलेक्टर का एक शानदार छायाचित्र बनाया और 15 अगस्त के अवसर पर कलेक्टर को यह स्क्रैच पेंटिंग भेंट की। इस अनोखी भेंट को कलेक्टर ने बेहद सराहा और छात्र की प्रतिभा की जमकर तारीफ की। इसके बाद छात्र ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का भी एक बेहतरीन चित्र तैयार किया। उनकी यह कलाकृति इतनी सजीव है कि लोगों ने इसे देखकर दांतों तले उँगलियाँ दबा लीं। मुख्यमंत्री के सूरजपुर प्रवास के दौरान छात्र का मन था कि वह अपनी बनाई पेंटिंग उन्हें भी भेंट करे। लेकिन कार्यक्रम रद्द होने के कारण छात्र की पर दी गई भेंट पूरे जिले में चर्चा का विषय, 15 अगस्त को कलेक्टर सर को स्क्रैच भेंट करना मेरे जीवन का सबसे खास पल रहा। आगे मेरा सपना है कि मैं मुख्यमंत्री जी से मिलकर अपनी कला उन्हें भी भेंट करूँ।

कलेक्टर का बनाया जीवंत छायाचित्र
छात्र ने हाल ही में जिला कलेक्टर का एक छायाचित्र तैयार किया। कागज पर उतारी गई इस पेंटिंग को देखने वाला हर शख्स हैरान रह गया। इसमें इतनी बारीकी और जीवंतता है कि देखने वालों को यह तस्वीर खींची हुई लगती है। स्थानीय स्तर पर इस पेंटिंग की खूब चर्चा हो रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का चित्र भी बनाया
कलेक्टर के बाद छात्र ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का भी एक शानदार चित्र बनाया। इसमें उनके व्यक्तित्व और चेहरे के भावों को इतनी बारीकी से उतारा गया कि मानो कैनवास पर जीवन उतर आया हो। पेंटिंग देखते ही हर कोई उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाया।


मिलने की इच्छा अधूरी
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान छात्र का मन था कि वह अपनी बनाई कलाकृति उन्हें भेंट करे। लेकिन अंतिम समय में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो गया। इस वजह से छात्र उनसे भेंट नहीं कर सका और यह इच्छा अधूरी रह गई।
क्षेत्र में चर्चा का विषय
छात्र की इस उपलब्धि से पूरे जिले में चर्चा है। शिक्षक, सहपाठी और परिजन गर्व से फूले नहीं समा रहे। सभी का कहना है कि इतनी कम उम्र में कला के क्षेत्र में इस तरह की निपुणता हासिल करना बड़ी उपलçध है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्र की कला को सराहते हुए उसे प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। वहीं, स्थानीय लोग मानते हैं कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को उचित मंच और संसाधन दिए जाएँ, तो वे भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
पेंटिंग सिर्फ एक कला नहीं,बल्कि दिल की भावनाओं को रंगों के जरिए व्यक्त करने का जरिया है: अपूर्व ठाकुर
दैनिक घटती घटना से बात करते हुए छात्र ने बताया की उनका का नाम अपूर्व ठाकुर पिता सुरेश ठाकुर निवासी नमदगिरी रोड सूरजपुर संचालक सैलून पुराना अस्पताल के सामने है आत्मानंद विद्यालय सूरजपुर के 11 वीं गणित का छात्र हूँ मेरे लिए पेंटिंग सिर्फ एक कला नहीं, बल्कि दिल की भावनाओं को रंगों के जरिए व्यक्त करने का जरिया है। मेरा सपना है कि मैं अपनी कला के माध्यम से समाज और देश का नाम रोशन करूँ।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@CGPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नियम बदले, 11 साल बाद आया बड़ा संशोधन

Share छत्तीसगढ़,09 जून 2026। के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे …

Leave a Reply