Breaking News

अंबिकापुर@अंबिकापुर में एनएसयूआई का वोट चोरी के खिलाफ पोस्टकार्ड अभियान शुरू

Share

अंबिकापुर,21 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर एनएसयूआई सरगुजा द्वारा वोट चोरी के मुद्दे पर पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत कर दी है। इस मुद्दे पर बुधवार को एनएस यूआई ने जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में पीजी कॉलेज में छात्रों से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी की किस प्रकार चुनाव आयोग की मिलीभगत में व्यापक पैमाने पर वोट चोरी की जा रही है। छात्रों को यह बताया गया की वोट चोरी के माध्यम से एक कृत्रिम बहुमत तैयार कर सत्ता की चोरी की जा रही है। वोट चोरी के माध्यम से सत्ता की चोरी के इस अभियान के खिलाफ देश के संवैधानिक प्रमुख को आम जन का संदेश देने के लिए यह पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है। छात्रों से संपर्क के दौरान एनएसयू आई कार्यकर्ताओं ने छात्रों से राष्ट्रपति को संबोधित पोस्टकार्ड भरवाया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा है कि वोट चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला है और इस मुद्दे को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचाना आव श्यक है। हम इस मामले में छात्रों को उनके अधिकार के लिए सचेत कर रहे हैं, और वोट चोरी पर उनके मंतव्य को पोस्टकार्ड के माध्यम से राष्ट्रपति को भेज रहे हैं। आज से प्रारंभ हुए एनएसयूआई के इस पोस्टकार्ड अभियान में 500 पोस्टकार्ड भरवाए हैं। पूरे जिले भर से छात्रों के माध्यम से 10000 पोस्टकार्ड भेजे जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान एनएसयूआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता धीरज गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी आकाश यादव, अभिषेक सोनी, गौतम गुप्ता, अतुल यादव, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, लोकर सिंह, अभिनवकाशी, वैभव पाण्डेय, आकाश आकिब खान, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply