Breaking News

अंबिकापुर@स्वतंत्रता दिवस पर सेवा किटी समूह द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Share

अंबिकापुर,19 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 10 अगस्त को सेवा किटी समूह द्वारा शालेय एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 4 महाविद्यालयों और 10 विद्यालयों से लगभग 120 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ. आर. एल. मिश्रा (शाकन्या उमा शाला),सेवा किटी संस्थापिका वंदना दत्ता, दीपमाला सिंह (सहायक परियोजना समन्वयक), सुनीता दास (व्याख्याता) तथा सदस्य बोनी डे, वर्षा गुहा,मनोवी दत्ता और प्रियंका मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान एश्वर्या चौबे (ओपीएस), द्वितीय सूर्य प्रकाश यादव (विक्टोरिया पçलक स्कूल) एवं अंचल गुप्ता (कन्या शाला), तृतीय खुशबू पैंकरा (होलीक्रॉस), जिकरा रहमान (विक्टोरिया पçलक) एवं खुशबू पन्ना (कन्या शाला) ने प्राप्त किया। विशेष पुरस्कार क्रिस्टिज मिंज
(आत्मानंद विद्यालय) को मिला। महाविद्यालय स्तर पर प्रथम पुकेश्वर सिंह (संत हरकेवलदास बीएड कॉलेज),द्वितीय साधना तिग्गा (आत्मानंद महाविद्यालय), तृतीय प्रतिमा सिंह व रानी सोनी (सरस्वती महाविद्यालय) रहीं। विशेष पुरस्कार विकेश गुप्ता (पीजी कॉलेज) और पंकज बेहरा (संत हरकेवलदास) को मिला। सभी विजेताओं को सितंबर के पहले सप्ताह में पुरस्कृत किया जाएगा,जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान दिए जाएंगे। यह सेवा किटी समूह द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित पहली निबंध प्रतियोगिता थी, जो सफल रही।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply