Breaking News

बलरामपुर@ पुलिस ने शादीशुदा महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share


पीडि़ता के दो माह के गर्भवती होने पर दवाई खिलाकर कराया गर्भपात
बलरामपुर,18 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के थाना अंतर्गत आने वाले गणेश मोड़ चौकी क्षेत्र के रहने वाले आरोपी जीवन कुजूर पिता अमोद कुजूर जाति उरांव निवासी गाम बसकेपी चौकी गणेश मोड़. को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। प्रार्थिया/पीडि़ताके द्वारा बलरामपुर थाने में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका पति कार्य करने के लिए अक्सर बाहर जाते है, तथा 3 से 4 महीने बाद ही वापस घर आता है । इसी बीच उसका पडोसी आरोपी जीवन कुजूर पिता अमोद कुजूर जाति उरांव निवासी गाम बसकेपी गणेश मोड़ चौकी,थाना बलरामपुर द्वारा पीडिता/प्रार्थिया के घर जाकर शादी करूंगा कहकर झांसा देकर पीडिता का शारीरिक शोषण (बलात्कार) किया जाता रहा है,जिससे पीडिता 2 माह के गर्भ से हो गई। जब आरोपी जीवन कुजूर यह बात मालूम हुईं तो आरोपी जीवन कुजूर के द्वारा पीडि़ता को कुछ दवाई खिलाया गया। पीडि़ता के द्वारा कहा गया है की आरोपी के द्वारा दिया गया दवाई खाने के बाद खराब पीडिता का स्वास्थ्य खराब होने पर ईलाज के दौरान उसके पति के आने पर. घटना के बारे में जानकारी देने पर रिपोर्ट दर्ज कराया गया हैं। पुलिस ने प्रार्थी कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना बलरामपुर में अपराध क्र 112/2025 धारा 69,89 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी गणेशमोड द्वारा हमराह स्टाप के साथ रवाना होकर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी जीवन कुजूर पिता अमोद कुजूर उम्र 27 वर्ष सा. बसकेपी चौकी गणेशमोड़ को उसके सकुनत से विधिवत हिरासत में लेकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply