Breaking News

अंबिकापुर@तालाब में नहाने गए 62 वर्षीय वृद्ध की डूबने से हुई मौत

Share

अंबिकापुर,17 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरता धर्मशाला तालाब में नहाने के दौरान पानी में डूबने से 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है। लखनपुर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द करते हुए मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लखन राम राजवाडे पिता रमजान राजवाड़े उम्र 62 वर्ष ग्राम गोरता इमली पारा निवासी 17 अगस्त दिन रविवार की दोपहर लगभग 1 बजे गांव के ही धर्मशाला तालाब में नहाने गया हुआ था नहाने के दौरान वह पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई सूचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कजे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शाम लगभग 4ः00 बजे शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply