Breaking News

अंबिकापुर@175 नग नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,17 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। आबकारी विभाग के संभागीय उडऩदस्ता टीम ने लखनपुर के जमगला में छापेमारी कर 175 नग नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को 16 अगस्त की रात को मुखबिर से जानकारी मिली की लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला निवासी प्रीतम रवि अपने घर में भारी मात्रा में नशीले इजंक्शन रखकर बिक्री कर रहा है। मुखबिर की सूचना न सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने प्रीतम के घर से 94 नग रेक्सोजेसिक व 81 नग एवील इंजेक्शन पाया गया। जिसे टीम ने जत कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के खिलाफ धारा 22 सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक आकाश साहू, आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply