Breaking News

अंबिकापुर@टी-शर्ट एक्सचेंज के नाम पर युवक से 97 हजार की ठगी

Share

अंबिकापुर,14 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। शहर के कलेक्टर बंगला रोड निवासी अभिमन्यु यादव के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर टी-शर्ट ऑर्डर करना और एक्सचेंज के झांसे में आकर उन्होंने करीब 97 हजार 270 रुपये गंवा दिए। पीडि़त ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है,जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभिमन्यु यादव ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 3 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक ऑनलाइन कंपनी से टी-शर्ट ऑर्डर की थी, जिसकी डिलीवरी 11 अगस्त को हुई। टी-शर्ट का साइज छोटा होने पर उन्होंने इसे रिटर्न करने की प्रक्रिया शुरू की। अगले ही दिन यानी 12 अगस्त को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि रिटर्न के बजाय टी-शर्ट का एक्सचेंज किया जा सकता है। कॉल करने वाले ने अभिमन्यु को एक क्यूआर कोड और यूपीआई आईडी भेजी। पहले उन्होंने 2,000 रुपये स्कैन कर भेजे। इसके बाद कॉलर ने एक और कोड भेजकर 4,999 रुपये का क्यूआर कोड दबाने को कहा। जैसे ही अभिमन्यु ने कोड पर क्लिक किया, उनके खाते से दो बार में कुल 97,270 रुपये की कटौती हो गई—पहले 49,867 रुपये और फिर 40,012 रुपये। रकम कटने के बाद अभिमन्यु को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत कोतवाली थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। यह मामला ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों की एक और बानगी है, जिसमें आम लोग आसानी से जालसाजों के चंगुल में फंस रहे हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply