Breaking News

अंबिकापुर@आपका एक संकल्प,कई जीवन की सांस बन सकता है इस सोच के साथ अमनप्रीत सिद्धू ने लिया अंगदान का संकल्प

Share

अंबिकापुर,13 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा सरगुजा द्वारा रक्तदान महादान – अंगदान जीवनदान अभियान के तहत अंगदान एवं देहदान को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर आयोजित संकल्प अभियान में कई लोगों ने अंगदान एवं देहदान का संकल्प लेकर मानवता की सेवा की प्रेरणा दी। अमनप्रीत सिद्धू ने चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव से प्रेरणा लेकर अंगदान का संकल्प लिया। वहीं, सुजीत चतुर्वेदी एवं उनका पूरा परिवार—पत्नी डॉ. इति,पुत्री मृणालिनी और पुत्र वेदान्त—ने सामूहिक देहदान का संकल्प लेकर समाज में सेवा व त्याग की मिसाल पेश की। शशि दुबे ने अपने पिता,स्व. डॉ. भागीरथी गौराहा से प्रेरणा लेते हुए देहदान का संकल्प लिया। डॉ. गौराहा ने 2024 में देहदान कर चिकित्सा शिक्षा को सहयोग दिया था। चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा, अंगदान और देहदान जीवन का उपहार हैं, जो कई घरों में रोशनी ला सकते हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी ने नागरिकों से इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply