Breaking News

अंबिकापुर@अभाविप ने निकाली 300 फीट लंबी तिरंगा यात्रा,569 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Share

अंबिकापुर,13 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सरगुजा की अंबिकापुर इकाई द्वारा आज 300 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें 569 विद्यार्थियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। यह यात्रा गुरुनानक चौक से प्रारंभ होकर महामाया चौक होते हुए घड़ी चौक पर सम्पन्न हुई,जहाँ भारत माता की आरती के साथ इसका समापन किया गया।
यात्रा के दौरान नगर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया। यह आयोजन अभाविप द्वारा प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किया जाता है, जिसका उद्देश्य युवाओं के हृदय में देशभक्ति की भावना जागृत करना और समाज में राष्ट्रीय चेतना का प्रसार करना है। जिला संयोजक पलाश पाण्डेय ने कहा कि यह यात्रा ‘एक गाँव, एक तिरंगा’ अभियान के तहत प्रारंभ हुई थी और अब नगर की पहचान बन चुकी है।
इस वर्ष 569 विद्यार्थियों की सहभागिता राष्ट्रप्रेम की सच्ची झलक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों,नगरवासियों, प्राचार्यों एवं सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। नगर मंत्री रोनी मिश्रा ने कहा कि अभाविप इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का बीज विद्यार्थियों के मन में बोने का कार्य कर रही है। संगठन पिछले 77 वर्षों से राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ कार्यरत है और सरगुजा में युवाओं को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply