Breaking News

रायपुर@पेपर लीक मामले में फार्मेसी कॉलेज की संबद्धता होगी रद्द

Share


रायपुर,13 अगस्त 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की फार्मेसी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। इस मामले में परीक्षा केंद्र एमजे कॉलेज ऑफ फार्मेसी से लीक हुए प्रश्नपत्र को लेकर अब सीएसवीटीयू ने कार्रवाई करने की बात कही है। सीएसवीटीयू ने कहा है कि, एमजे फार्मेसी कॉलेज बेसिक जरूरतों के साथ परीक्षाएं कराने में भी नाकाम साबित हो रहा है। ऐसे में सीएसवीटीयू द्वारा आगामी कार्यपरिषद की बैठक में कॉलेज की संबद्धता समाप्त करने पर विचार किया जाएगा। इसकी जानकारी फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया को भी भेजा जायेगा।
इस मामले में एमजे कॉलेज प्रबंधन ने भी सीएसवीटीयू को अपना जवाब भेजा है,जिसमें पेपर लीक और परीक्षा के दिन की मिनट-टू-मिनट जानकारी भेजी गई है। इसके अलावा एमजे कॉलेज ने सीएसवीटीयू से एक और पत्राचार किया है, जिसमें एमजे कॉलेज द्वारा उनका परीक्षा केंद्र बंद करने का निवेदन कर दिया गया है। इसमें अधिक छात्र संख्या के साथ परीक्षा कार्य में हो रही दिक्कतें साझा की गई है। इसके जवाब में सीएसवीटीयू का कहना है कि, यदि एक कॉलेज परीक्षा कराने जैसी जिमेदारी नहीं ले सकता तो फिर उनको संबद्धता भी क्यों लेना चाहिए।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply