Breaking News

रायपुर@ छत्तीसगढ़ बीजेपी में हुआ बड़ा फेरबदल

Share


राहुल अध्यक्ष,विभा को महिला मोर्चा,
हेमंत मीडिया संयोजक,संतोष मुख्य प्रवक्ता
रायपुर,13 अगस्त 2025 (ए)।
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं।
इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।
अलग-अलग कार्यक्रमों में मिलेगी जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक में नए पदाधिकारियों के नामों पर सहमति बनी। नए उपाध्यक्षों को पार्टी की रणनीति निर्माण और जनसंपर्क कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि महामंत्री संगठनात्मक कार्यों और कार्यक्रमों के संचालन का नेतृत्व करेंगे।
रवि भगत जिम्मेदारी से हटाए गए


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने युवा मोर्चा , महिला मोर्चा समेत सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भी बदल दिए हैं। रवि भगत की जगह बेमेतरा के राहुल टिकरिहा को युवा मोर्चा अध्यक्ष और विभा अवस्थी को महिला मोर्चा की कमान दी गई है। वित्त मंत्री के खिलाफ दिए गए बयान के बाद से रवि पर कार्रवाई की संभावना पार्टी हल्कों में चल रही थी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply