Breaking News

अर्जुनी@ इंदु वर्मा को दिल्ली में 15 अगस्त पर मिलेगा विशेष अतिथि सम्मान

Share


अर्जुनी ,12 अगस्त 2025 (ए)।
बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ठेलकी जिला बलौदाबाजार भाटापारा छत्तीसगढ़ की एक छोटे से गांव की उभरते लेखिका इंदु वर्मा ने अपने लेखनी की डंका पूरे देश मे बजवाया है । इंदु वर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सोनाखान के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के गाथा लेखिका हैं, इंदु वर्मा द्वारा लिखित सोनाखान के सपूत शहीद वीर नारायण सिंह की गाथा राष्ट्रीय पुस्तक न्यास से प्रकाशित हुआ है, तदुपरांत इन्हें राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति से भी मिलने का अवसर मिल चुका है, तत्पश्चात अब भारत शासन के रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा इन्हे आगामी 15 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रुप में दिनांक 02 मई 2025 को संप्रेषित आमंत्रण पत्र मिला है, जिनका 12 अगस्त को रेल मार्ग में रिजर्वेशन हो चुका है। इनकी उपलब्धि बलौदाबाजार जिले के लिए गौरव की बात है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply